आजमगढ़ गोवंश तस्करी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 4 गोवंश व पिकअप वाहन पहले ही बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहाँ गोवंश तस्करी के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि इससे पूर्व चार जिन्दा गोवंश एवं एक पिकअप वाहन बरामद किया जा चुका है। आपको बता दे की 4 जनवरी को थाना जीयनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पारनकुण्डा स्थित गौशाला से कुछ लोग गोवंश चोरी कर पिकअप वाहन से जनपद मऊ के रास्ते बिहार ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौशाला के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, लेकिन पिकअप वाहन संख्या UP 60 CT 3511 से 04 अदद जिन्दा गोवंश बरामद कर लिए गए। इस मामले में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 11/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए 6 जनवरी को दो आयुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *