




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में पोखरे में डाली गई मछली और सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे को तोड़ने से रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध करने पर दबंगों ने रॉड से हमला कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम सराय मोहन निवासी उमेश सरोज ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 19 मई 2026 की रात करीब 8 बजे कुछ लोग पोखरे में लगे CCTV कैमरे को तोड़ रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उमेश सरोज और उनके भाइयों पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पोखरे में डाली गई मछलियां, जाल, ट्यूबवेल पाइप समेत अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।इस मामले में पुलिस ने बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला और SC/ST एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।21 मई को थाना बरदह पुलिस ने सूचना के आधार पर सरायमोहन क्षेत्र में दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी दोबारा एकत्र होकर गंभीर घटना की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
