दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोप, बीजेपी नेता श्याम सुंदर चौहान बोले- हर हाल में मिलेगा न्याय

आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़/मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र की एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा नेता श्याम सुंदर चौहान आगे आए हैं। गुरुवार को शेखपुरा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने पुलिस प्रशासन से पीड़िता को निष्पक्ष न्याय दिलाने की मांग की।पीड़िता ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आजमगढ़ को दिए प्रार्थना पत्र में गांव के ही अमित कुमार चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2022 में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद घोसी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी जेल भी गया था।पीड़िता के अनुसार, जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। उसने आरोप लगाया कि 3 फरवरी 2023 को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 25 अप्रैल 2026 की रात आरोपी शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और सीमेंट का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस और थाना घोसी को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।पीड़िता का कहना है कि उसने क्षेत्राधिकारी घोसी और पुलिस अधीक्षक मऊ को कई बार लिखित शिकायत दी, मगर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर आरोपी के प्रभाव में काम करने और मामले को हल्का दिखाने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने डीआईजी से मामले की जांच किसी अन्य क्षेत्राधिकारी से कराने और निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।वहीं भाजपा नेता श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि डीआईजी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है, जिससे पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *