
गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़। जनपद के थाना रौनापार क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि विपक्षीगण द्वारा दस्तावेजों में हेराफेरी कर, विभिन्न व्यक्तियों के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।उक्त प्रकरण में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 367/2025, धारा 420/467/468/471 भादवि बनाम नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रौनापार के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, उ0नि0 अखिलेश सिंह मय हमराह टीम द्वारा दिनांक 29.10.2025 को समय लगभग 09:30 बजे मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण मालती पत्नी चन्द्रिका हेमन्त पुत्र चन्द्रिकानिवासी ग्राम पटना हाजीपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
