
आजमगढ़। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सशस्त्र पुलिस बल, आजमगढ़ द्वारा पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पैदल मार्च एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पैदल मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर थाना कोतवाली, चौक, तकिया होते हुए पहाड़पुर चौकी तक संपन्न हुआ, जिसमें RTC महिला आरक्षियों सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तत्पश्चात पुलिस लाइन में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में वामा सारथी के बच्चे, आईटीसी महिला आरक्षी, पुलिसकर्मी एवं उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया।
