आजमगढ़ में मेले में खूनी संघर्ष, विवाद सुलझाने गए 18 वर्षीय युवक को मारी गोली

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

बीच-बचाव के दौरान निखिल की दाहिनी जांघ में लगी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के ककराहटा गांव के समीप मंगलवार रात मेले में मामूली विवाद को शांत कराने गए 18 वर्षीय युवक निखिल को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गोली युवक की दाहिनी जांघ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आपको बता दे की। मेले के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच निखिल विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान एक हमलावर ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल निखिल को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस संबंध में सिटी सीओ शुभम तोदी ने बताया कि मेले में विवाद के बाद एक युवक को गोली लगने से घायल होने की सूचना मिली है। मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *