


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अखिल भारतीय समरसत्ता विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद नेता के 52वें जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन मंडलीय जिला चिकित्सालय में किया गया इस अवसर पर जनपद के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ननकु राम वर्मा तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सतीश चंद्र कन्नौजिया रहे जिनका स्वागत आज़ाद नेता के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया संवादाताओं से बातचीत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है इस लिए जनहित में सबको रक्तदान करना चाहिए उन्होंने जन्मदिन के शुभअवसर पर रक्तदान और उनके सामाजिक कार्यों के लिए सराहा आज़ाद नेता ने कहा कि समाज सेवा का सबसे अच्छा कार्य भाव है रक्तदान है जिससे आप किसी जरूरतमंद की मदत जान बचाने में योगदान देते हैं ख़बर लिखने तक 25 लोगों ने रक्तदान किया। प्रमुख उपस्थिति रही प्रभारी ब्लड बैंक डॉक्टर अनिल कुमार ब्लड बैंक इंचार्ज सुभाष चंद्र पांडे, उमेश चौरसिया आदि।
