आजमगढ़ में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत भव्य बाइक रैली निकाली गई

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शनिवार को आजमगढ़ में महिला पुलिस बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया।पुलिस लाइन से शुरू हुई इस रैली को क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल और महिला थानाध्यक्ष प्रज्ञा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख चौराहों—घंटाघर, अग्रसेन चौराहा, गांधी तिराहा, रैदोपुर तिराहा और कलेक्ट्रेट चौराहा—से होकर गुजरी, जहां महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया गया।रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076 और 1098 की जानकारी दी और उन्हें साइबर अपराध से बचाव व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। उन्होंने बताया कि एंटी-रोमियो टीमों की सक्रियता बढ़ाई जाएगी और स्कूल-कॉलेजों व गांवों में चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान को और तेज किया जाएगा।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा और महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गुरु ज्ञान चंद्र पटेल समेत कई अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *