सड़क दुर्घटना में युवक की मौत को लेकर ग्रामीणो ने PWD आजमगढ़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए किया चकका जाम

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के तरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नूरपुर भवरपुर में उदंति नदी पुल के पास भयानक सड़क दुर्घटना हुआ दुर्घटना में मोटर साईकिल सवार पिता पुत्री पत्नी दवा के लिए खरिहानी से वाराणसी तरफ जा रहे थे तभी भवरपुर पुल के पास ट्रक ने टककर मारी जिसमे अजय कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व मृतक की पत्नी व 8 वर्षीय पुत्री घायल हो गयी। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गयाइस दुर्घटना को लेकर दुर्घटना स्थल के पास नूरपुर भवरपुर के समाजसेवी गौरव सिंह ईशु, पंकज सिंह रोशन के समर्थक और ग्रामीण इक्क्ठा हो गए PWD मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रोड जाम कर दिया कहा की PWD की घोर लपरवाही की वजह से दुर्घटना हुई हैं। वही तरवा थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार मौके पर पहुंचकर ग्रामीणो से बात कर रोड जाम खुलवाया गया व रोड के दोनों पटरी को साफ सफाई कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *