आजमगढ़ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- ‘रंग बदलने से नहीं छुपेगा असली चेहरा’

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जिवली स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने विनोद राय की दिवंगत माता जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बुलंदशहर मामले को लेकर सपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भ्रमित है। योगी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के साथ खड़ी है और किसी को भी कहीं आने-जाने से रोकने-टोकने का सवाल नहीं है।उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल की गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे और फसाद को प्रदेश की जनता भूली नहीं है। खासकर जौनपुर और आजमगढ़ के लोग इसे अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के सत्ता में रहने के दौरान अराजकता, दंगे और लूट जैसी घटनाएं होती थीं।अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि “समाजवादी पार्टी बहुरूपिये की तरह रंग बदल रही है, लेकिन रंग बदलने से असली चेहरा नहीं छुपेगा। जनता उनकी असलियत पहचानती है।”डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर वन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।बाढ़ और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी बोलेबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर उन्होंने कहा कि जहां-जहां बाढ़ आई है, वहां हेल्थ कैंप लगाए गए हैं। पर्याप्त दवाएं और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है तथा मुख्यमंत्री स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।मौसमी बीमारियों को लेकर उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अस्पताल जाएं, मास्क लगाएं और स्वास्थ्य संबंधी मानकों का पालन करें।अस्पतालों में पैथोलॉजी मशीनों के सुचारू संचालन को लेकर भी उन्होंने आश्वासन दिया। आजमगढ़ में न्यूरो डॉक्टर की तैनाती के सवाल पर कहा कि प्रक्रिया जारी है और इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया है।वहीं, ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का विषय है और इस पर दिल्ली से जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *