आजमगढ़ पीड़ित से प्लाट के नाम पर 5 लाख रूपय की हुई साइबर ठगी,शहर कोतवाली साइबर प्रभारी व उनकी टीम ने पीड़ित का 5 लाख रूपय कराया वापस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहा है अभियान के तहत आजमगढ़ में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है जहां थाना कोतवाली कि साइबर सेल प्रभारी की संयुक्त टीम द्वारा साइबर ठगी का 5 लाख रूपये वापस कराया। आपको बता दे कि यह पूरा मामला आजमगढ़ से शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां पीड़ित के पास सस्ते प्लाट के लिए फोन आया और पीड़ित ने यूपीआई के माध्यम से 5 लाख उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया। बाद में पता चला कि पीड़ित के साथ साइबर फ्रॉड हो गया। पीड़ित ने शहर थाना कोतवाली में बने साइबर सेल प्रभारी रवि गौतम को प्रार्थना पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेकर जांच की और कार्रवाई करते हुए पीड़ित का 5 लाख वापस कराया। इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह का कहना है। की आवेदक दीपक मिश्रा द्वारा साइबर थाना में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी उन्होंने बताया था कि उनकी बहन और बहनोई के साथ फर्जी रियल स्टेट कंपनी द्वारा सस्ते में प्लाट दिलाने के बहाने यूपीआई और ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ₹500000 की धोखाधड़ी की गई है शिकायत प्राप्त होने पर कोतवाली नगर के जो साइबर थाने के प्रभारी और जो उनके एक्सपर्ट है उनके द्वारा तुरंत कार्रवाई की जो उनके साथ धोखाधड़ी की गई थी वह पैसा वापस कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *