अग्रवाल युवा समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी चुनाव का निर्णय, 9 सदस्यीय चुनाव समिति गठित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अग्रवाल युवा समाज की एक बैठक श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुई। उक्त बैठक में अग्रवाल युवा समाज के नये पदाधिकारी का चुनाव कराए जाने पर विचार विमर्श करते हुए यह निर्णय हुआ कि आगामी मई माह मे नई कार्यकारिणी का चुनाव करा दिया जाए साथ ही आगामी माह अप्रैल 2026 में श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट एवं ट्रस्ट के द्वारा संचालित संस्थाओं का चुनाव भी होना है जिस पर भी अग्रवाल युवा समाज के सदस्यों ने विशेष चर्चा करते हुए ट्रस्ट एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्थानों में बढ़ चढ़कर युवा शक्ति की हिस्सेदारी कराने के लिए 9 सदस्ययीय चुनाव समिति का भी गठन किया गया । उपस्थित युवा समाज के सदस्यों ने यह मांग की गई की चुनाव समिति द्वारा ही अग्रवाल युवा समाज के नए पदाधिकारीओ का चुनाव तथा श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट एवं संचालित संस्थानों में युवा समाज की भागीदारी कराने के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा उसे सभी सदस्यों को स्वीकार होगा। अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए अग्रवाल युवा समाज का सदस्यता अभियान चलाकर समाज के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने पर बल दिया गया। बैठक के अंत में अग्रवाल समाज से आने वाले कुछ युवा साथियों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत शैलेंद्र अग्रवाल मण्डल कार्य समिति सदस्य, आयुष अग्रवाल मंडल कोषाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल को बधाई देते हुए महाराजा अग्रसेन का फटका तथा माल्यार्पण करके सभी तीनों नामीत सदस्यों को सम्मानित किया गया साथ में युवा समाज के लिए सदैव मार्गदर्शन के रूप में उपस्थित रहने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने वाले महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल को युवा समाज के अध्यक्ष अर्पित अग्रवाल एवं महामंत्री हर्षित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फटका तथा माल्यार्पण कर उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किया। युवा शक्ति के रूप में मनोनीत तीनों पदाधिकारी एवं महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने अग्रवाल युवा समाज को आश्वासन दिया कि जब भी हम सभी की जरूरत युवा समाज को पड़ेगी हमें साथ खड़े पाएंगे अंत में उपस्थित लोगों को अग्रवाल युवा समाज के संरक्षक ओम प्रकाश अग्रवाल ने धन्यवाद दिया। बैठक का संचालन पंकज अग्रवाल ने किया उपस्थित लोगों में निखिल अग्रवाल गगन अग्रवाल विवेक अग्रवाल पुरुषोत्तम गोयल सुनील कुमार अग्रवाल संजय अग्रवाल अमृत अग्रवाल श्रेय अग्रवाल नितेश अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल आयुष अग्रवाल ‘तिलकधारी’ अंबर अग्रवाल हिमांशु अग्रवाल नमन अग्रवाल अभिलाष अग्रवाल विकास अग्रवाल शशांक अग्रवाल वैभव अग्रवाल गौरव जैन अभिलाष अग्रवाल ‘पदमालय’ कुंजेश अग्रवाल आशुतोष अग्रवाल शालू अग्रवाल सूरज अग्रवाल मोहित अग्रवाल अक्षत अगरवाल तांशु अग्रवाल आयुष अग्रवाल कृष्ण स्टोर आदि लोग उपस्थित थे। यह जानकारी युवा समाज के पूर्व महामंत्री अमृत अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *