
गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में रात को एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि बरदह बाजार में तीन दोस्त मिलकर पार्टी कर रहे थे, उस दौरान कहीं से लाये एक कट्टे की टेस्टिंग के दौरान गोली चल गई। जिसमें अंकित नामक युवक के बाएं तरफ सीने के पास गोली लगने से गंभीर हुए अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी लालगंज, बरदह थाने के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची। बताया गया कि आज़मगढ़ जिले में बरदह थाना क्षेत्र के तीन दोस्त अंकित, हेमंत राव और आलोक जो की लाइट का काम करते हैं। जहां 22 वर्षीय अंकित जिसे सीने पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ, दोनों दोस्तों द्वारा ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, इसके साथ ही परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा। एसपी सिटी ने बताया कि हिरासत में लिए गए एक आरोपी आलोक से जब पूछताछ की गई, तो यह तथ्य सामने आया कि तीनों ही एक कट्टे को लेकर आये थे। जिसे टेस्ट करने पर गोली चल गई और यह गोली अंकित को लग गई। दूसरा फरार हेमंत राव की तलाश की जा रही है, वहीं इस मामले में बरदह थाने द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
