आजमगढ़ में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त व निलंबित,एसपी ने की करवाई

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। जनपद आजमगढ़ के कुल 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित किए गए हैं, जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इन व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं एवं इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अतः इनके पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं पाया गया।

निरस्त/निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण-

1️⃣ दीपक कुमार राय पुत्र शिवकुमार राय, निवासी भैंसकुर, थाना बरदह – जनपद आजमगढ़, पिस्टल2️⃣ सत्यानंद सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह, निवासी खरगपुर, थाना महराजगंज – जनपद आजमगढ़, SBBL बंदूक3️⃣ इनामुल हक पुत्र मोहम्मद मारूफ, निवासी ननरी, थाना सरायमीर –जनपद आजमगढ़ DBBL बंदूक4️⃣ राजेश राय पुत्र रमाशंकर राय, निवासी गड़ौरा मझौरा, थाना जीयनपुर – जनपद आजमगढ़, SBBL बंदूक5️⃣ पंकज कुमार सिंह पुत्र राजनाथ सिंह, निवासी पठखौली नई बस्ती, थाना कोतवाली –जनपद आजमगढ़, रिवाल्वर / पिस्टल6️⃣ डॉ0 अवधराज मिश्रा पुत्र स्व0 रामकिशोर मिश्रा, निवासी देवगांव, थाना देवगांव –जनपद आजमगढ़,SBBL बंदूक 7️⃣ अमरजीत यादव पुत्र स्व0 रामनिवास यादव, निवासी चेवता, थाना कप्तानगंज –जनपद आजमगढ़ ,SBBL बंदूक8️⃣ श्यामा राम पुत्र डी0आर0 यादव, निवासी जहानगंज, थाना जहानगंज – जनपद आजमगढ़,SBBL बंदूक9️⃣ संतोष सिंह पुत्र कल्पनाथ सिंह, निवासी मसूरियापुर, थाना रौनापार – जनपद आजमगढ़, SBBL बंदूक🔟. सूर्यभान यादव उर्फ बहाने पुत्र रामकुमार यादव, निवासी बैजावारी, थाना रौनापार –जनपद आजमगढ़, रिवाल्वर .32 बोर 11. लक्ष्मण यादव पुत्र मित्रराज यादव, निवासी खानपुर भगत पट्टी, थाना बिलरियागंज –जनपद आजमगढ़, SBBL बंदूक 12. अबू सोफियान पुत्र मकबूल अहमद, निवासी बिलरियागंज, थाना बिलरियागंज –जनपद आजमगढ़, SBBL बंदूक 13. फिरोज अहमद पुत्र कायम अली, निवासी पुरानूराम फूलपुर, थाना फूलपुर –जनपद आजमगढ़, राइफल .315 बोर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने कहा की अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *