यातायात माह नवम्बर 2025 का शुभारंभ — आजमगढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान पुलिस अधिकारीय व कर्मचारिय द्वारा यातायात नियमों के पालन तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की ली शपथ

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद आजमगढ़ में यातायात माह – नवम्बर 2025 का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यातायात नियमों के पालन तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की शपथ ली गई। {जीवन अमूल्य है, व्यर्थ न गवाएं,आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प } अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर यातायात जागरूकता रैली, शपथ कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान एवं रोड सेफ्टी कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।आज दिनांक 02 नवम्बर 2025 को अग्रसेन चौक सहित जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों, कार्यालयों एवं प्रमुख स्थलों पर “पहल – दस्तखत अभियान” के अंतर्गत आमजन, विद्यालयी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर कराकर यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक चेतना एवं जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना है।

मुख्य संदेश➡️

1️⃣ वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

2️⃣ नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

3️⃣ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

4️⃣ ट्रैफिक सिग्नल एवं यातायात चिन्हों का पालन करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार ने कहा

सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर हम न केवल स्वयं की, बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। यातायात माह – नवम्बर 2025” के दौरान आजमगढ़ पुलिस द्वारा नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *