
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद डॉ अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था। जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। आजमगढ़ पुलिस द्वारा माह फरवरी 2024 से माह सितम्बर 2025 तक कुल 2268 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 05 करोड़ 67 लाख रूपयें) बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये जा चुके है। जिसके क्रम में माह अक्टूबर 2025 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 177 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 44 लाख रूपये) को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं। रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं। इस तरह विगत 20 माह में कुल 2445 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 06 करोड़ 11 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
