


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में तैनात आरक्षी चालक रासबिहारी प्रसाद ने मुख्य आरक्षी परिवहन के 176 पदों पर आयोजित चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। खास बात यह है कि पुलिस लाइन आजमगढ़ से इस पद पर चयनित होने वाले वह एकमात्र अभ्यर्थी हैं।मुख्य आरक्षी परिवहन के 176 पदों पर चयन के लिए 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित परीक्षा में प्रदेशभर के करीब 4 हजार आरक्षी चालकों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया, जिसमें आजमगढ़ पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी चालक रासबिहारी प्रसाद का चयन मुख्य आरक्षी परिवहन के पद पर हुआ।रासबिहारी प्रसाद वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के चालक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।रासबिहारी प्रसाद की सफलता से आजमगढ़ पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पुलिस कर्मियों के लिए मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा बनी है।
