बिलरियागंज में चहारदीवारी तोड़ने के मामले में 6 गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने, गाली-गलौज, धमकी और धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार शेखूपुर निवासी बदिउज्जमा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व पैमाइश के बाद वह अपनी जमीन पर चहारदीवारी बनवा रहे थे, तभी विपक्षी पक्ष ने दीवार तोड़ दी और मौके पर आपत्तिजनक सामग्री फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।मामले में बिलरियागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार देर रात ग्राम जैगहा में दबिश देकर 5 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *