आजमगढ़ गम्भीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सर्राफा कारोबारी पर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले अपराधियों पर पुलिस की सख्ती एक बार फिर सामने आई है।आपको बता दे की 29 दिसंबर 2024 की शाम बिन्द्राबाजार स्थित सर्राफा दुकान पर सामान देने से मना करने पर आरोपी फरदीन और उसके साथी ने कारोबारी पर कट्टे से फायर कर दिया था, जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अगले दिन ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल, जिन्दा कारतूस, खोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई। थानाध्यक्ष गम्भीरपुर की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा गैंग चार्ट स्वीकृत किए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम राजीपुर रजमों से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त फरदीन पुत्र फिरोज अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *