होमगार्ड परीक्षा के दौरान आजमगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। होमगार्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने थाना कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर और शिबली कॉलेज के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।पुलिस की सक्रियता के चलते पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रही और कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *