08 चोरी की ई-रिक्शाएं मालिकों को मिलीं वापस, आजमगढ़ पुलिस का जताया आभार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की 08 ई-रिक्शाओं और 36 बैटरियों की बरामदगी के मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी बरामद ई-रिक्शाएं उनके वास्तविक वाहन स्वामियों को सुपुर्द कर दीं। ई-रिक्शा वापस मिलने पर वाहन स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने आजमगढ़ पुलिस की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में चोरी गई ई-रिक्शाओं को बरामद किया गया था। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को सभी वाहन उनके मालिकों को सौंप दिए गए।वाहन स्वामियों ने कहा कि पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के कारण उन्हें उनकी आजीविका का प्रमुख साधन वापस मिल सका। पुलिस ने बताया कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *