समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा नेता रहे स्वर्गीय तहसीलदार पाण्डेय की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता स्वर्गीय तहसीलदार पाण्डेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि तहसीलदार पाण्डेय छात्र राजनीति से आगे बढ़कर समाजवादी आंदोलन के एक लोकप्रिय चेहरा बने। 1991 में जब उन्हें मुलायम सिंह यादव ने गोपालपुर विधानसभा से टिकट दिया था, तब वे नौजवानों में बेहद लोकप्रिय थे।पार्टी जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि देश में आज अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है, और ऐसे दौर में तहसीलदार पाण्डेय के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों और विचारों पर चलकर समाजवादी आंदोलन को और मजबूत बनाएं।कार्यक्रम में पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, विधायक अखिलेश यादव, डॉ. संग्राम यादव, रामप्यारे यादव, अजीत कुमार राव, अनिल पांडेय कक्कू, ओमप्रकाश राय, राजेश यादव, किरण श्रीवास्तव, विवेक सिंह, चंद्रशेखर यादव, आशीर्वाद यादव, शर्मानंद पांडेय, आशुतोष चौधरी, सदानंद, शैलेंद्र यादव और गौरव यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *