
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़ फैजाबाद एक्सप्रेस वे से सटे लिंक रोड पर रह रहे एक व्यक्ति के बारडोल ताला काट कर उसमे बंधी दो गायों की निर्ममता पूर्वक काट कर हत्या कर दी। घटना के समय गृह स्वामी घर पर मौजूद नहीं था। सुबह जब गृहस्वामी का लड़का गाय को चारा डालने पहुंचा तो दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, शोर शराबा सुनकर पूरे गांव के लोग एकत्रित हो गए और यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने प्रमुख सचिव गृह तथा सभी उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया ।घटना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिराम यादव पुत्र अभिराज यादव गोरथानी ग्राम में नेशनल हाईवे से सटे लिंक रोड पर अपने मकान में रहते थे। शनिवार की दोपहर को वह अपनी वरदौल में बंधी दो गायों को चारा पानी डालकर अपने गांव चले गए थे घर पर केवल उनका लड़का अकेले मौजूद था। बीती रात गायों को चारा डालकर व बरदौल में ताला बंदकर वह भी गांव में सोने चला गया था । शनिवार की देर रात अज्ञात लोग बरदौल का ताला काटकर अंदर घुस गए और उसमें बंधी दो गायों को टुकड़े टुकड़े में काटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। रविवार सुबह जब घटना क्षेत्र में फैली तो आसपास के सात आठ गांवों के लोग एकत्रित हो गए और उनमें भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले दो दशक में ऐसी घटना कभी नहीं हुई। क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझकर शांत कराया। स्थानीय ग्रामीण घटना को गौ तस्कर वाकिब उर्फ वाकिफ के एनकाउंटर से जोड़कर देख रहे हैं जिसका 7 नवंबर को पुलिस ने एनकाउंटर किया था और घटना को कारित करने वाले अपराधियों का भी एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि क्षेत्र का सेवक होने के नाते मुझे यह सूचना प्राप्त हुई तो तत्काल पहुंचा ।जिसने भी इस तरह का कृत्य किया है उसे जितनी भी कड़ी सजा दी जाए वह कम है।क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई। गोरथानी ग्राम निवासी हरिराम यादव जिनका यहां परिसर है यहां बंधी दो गोवंश कटे हुए पड़े हैं और उनका मीट गायब है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वाकिब के एनकाउंटर पर कहा कि इसके संबंध में अभी मुकदमा लिखकर अन्वेषण किया जाएगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा ने कहा संरक्षण दिए जाने के कारण ही अपराधी ऐसा कृत्य करते है। अपराधी और संरक्षण देने वाले दोनों को ही बक्शा नहीं जाएगा।
