आजमगढ़: अवैध नर्सिंग होम मामले में दो महिला कर्मचारी गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में की गई।पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. आलेन्द्र कुमार ने थाना सरायमीर में तहरीर देकर बताया कि पवई लाड़पुर स्थित डॉ. अंगद पाल के अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि उनके मरीज का उपचार 12 फरवरी 2026 को इसी नर्सिंग होम में हुआ था। मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 10 जुलाई 2026 को उसकी मृत्यु हो गई।निरीक्षण के समय नर्सिंग होम संचालक डॉ. अंगद पाल मौके पर नहीं मिले, जबकि स्टाफ के रूप में रेनू विश्वकर्मा और रोशनी मौजूद थीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि नर्सिंग होम में कोई वैध चिकित्सक कार्यरत नहीं था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अवैध नर्सिंग होम को तत्काल सील कर दिया।इस मामले में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 181/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को उपनिरीक्षक पंकज यादव और उनकी टीम ने सूचना के आधार पर पवई लाड़पुर स्थित किराये के कमरे से दोनों वांछित महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *