आजमगढ़ पहुंचे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, दिवंगत विधायक आलमबदी आज़मी को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश शौकत अली सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे और दिवंगत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी आज़मी के आवास पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत विधायक से जुड़ी कई पुरानी यादें भी साझा कीं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि”हमने सिर्फ एक विधायक ही नहीं खोया है, बल्कि कौम-ओ-मिल्लत का एक बहुत बड़ा सरमाया खो दिया है, जिसकी भरपाई मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।”उन्होंने आगे कहा कि:दिवंगत विधायक हमेशा सलाह देते थे कि राजनीति में कभी झूठ मत बोलना और राजनीति केवल सेवा/ख़िदमत के उद्देश्य से करना।दिवंगत विधायक ने अपनी राजनीतिक यात्रा डॉ. जलील फ़रीदी के साथ मुस्लिम मजलिस से शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *