आजमगढ़ बर्तन धोने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; 5 पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के इमामगढ़ गांव में बर्तन धोने को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता सुमन पत्नी अयोध्या गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की देर शाम उनकी बहन रोमा घर के सामने बर्तन धो रही थी। इसी दौरान पड़ोसियों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि रोहतास, अजीत, राकी, संगीता और राजमनी घर पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। अहरौला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह बर्तन धोने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *