


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में आगामी नवरात्रि और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिलेभर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है, साथ ही लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति त्योहारों के माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें।
