बलरामपुर शराब की दुकान के बाहर विवाद के दौरान युवक की मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर हुए विवाद में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी विजय चौहान को रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को बलरामपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर चखना, सिगरेट, पानी और गिलास के ₹25 के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद कहासुनी और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विजय चौहान और उसके साथियों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों के साथ भी मारपीट की गई।मारपीट के दौरान एक युवक को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 524/2026 के तहत धारा 105/115(2)/352/3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।इसी मामले में पुलिस टीम ने सोमवार 5 अक्टूबर को वांछित अभियुक्त विजय चौहान पुत्र स्वर्गीय छविराज चौहान, निवासी शेखपुरा, थाना कोतवाली, आजमगढ़, उम्र करीब 50 वर्ष को सूचना के आधार पर रोडवेज के पास से करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *