आजमगढ़ में जुटे बरनवाल समाज के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीकान्त बरनवाल ने मांगा समर्थन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। श्री भारतवर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा के आगामी राष्ट्रीय चुनाव को लेकर रविवार को सिधारी स्थित सिटी पैलेस के सभागार में समाज के न्यासी बंधुओं एवं प्रतिनिधियों की वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीकान्त बरनवाल समेत उनकी टीम के प्रत्याशियों ने समाज के प्रतिनिधियों से संपर्क कर समर्थन और मत की अपील की।बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल, राष्ट्रीय महामंत्री पद के प्रत्याशी पंचानंद बरनवाल, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी प्रेम प्रकाश बरनवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी नीरज बरनवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शरद बरनवाल सहित उत्तर प्रदेश बरनवाल समाज के महामंत्री रविन्द्र बरनवाल, युवक संघ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बरनवाल, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष विनय बरनवाल, नगर समिति अध्यक्ष दीपक बरनवाल और वरिष्ठ समाजसेवी अनिल बरनवाल लाटघाट समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं न्यासी सदस्य मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल ने न्यासी बंधुओं से अपील की कि राष्ट्रीय चुनाव में श्रीकान्त बरनवाल और उनकी टीम के प्रत्याशियों को अपना मत एवं आशीर्वाद देकर नई राष्ट्रीय महासभा के गठन में सहयोग करें।राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीकान्त बरनवाल ने कहा कि उनकी टीम को चुनाव में सफलता मिलने पर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर बरनवाल परिवारों को चिकित्सा, शिक्षा और वैवाहिक समस्याओं में सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।उन्होंने कहा कि वैवाहिक संबंधों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष टीम गठित कर वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही तपस्विनी जनक दुलारी को तीर्थस्थल के रूप में विकसित कराने का प्रयास किया जाएगा।श्रीकान्त बरनवाल ने समाज के मुखपत्र राष्ट्रीय पत्रिका ‘बरनवाल चन्द्रिका’ का पुनः प्रकाशन कराने, राष्ट्रीय महासभा के संविधान में आवश्यक संशोधन करने तथा महासभा के अंतर्गत आने वाले सेवा सदनों का पारदर्शिता के साथ संचालन सुनिश्चित करने की बात भी कही।बैठक को पंचानंद बरनवाल, नीरज बरनवाल, शरद बरनवाल, प्रेम प्रकाश बरनवाल समेत आजमगढ़ के कई गणमान्य समाजबंधुओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजन में समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *