आजमगढ़: नरौली में मिस्त्री के हेल्पर से अनियंत्रित हुई कार, स्कूटी और स्विफ्ट डिजायर क्षतिग्रस्त, खंभे से टकराई गाड़ी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के नरौली इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार मिस्त्री के गैराज में मरम्मत के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे में एक स्कूटी और एक स्विफ्ट डिजायर कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।जानकारी के अनुसार, मिस्त्री द्वारा कार की मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान मिस्त्री ने अपने हेल्पर से गाड़ी को थोड़ा आगे करने के लिए कहा। हेल्पर ने जैसे ही गाड़ी स्टार्ट की, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और पास में खड़ी एक स्कूटी तथा स्विफ्ट डिजायर को अपनी चपेट में लेते हुए खंभे से जा भिड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। वहीं, नरौली के सभासद संतोष चौहान ने बताया कि मिस्त्री गाड़ी बना रहा था और उसने अपने हेल्पर से गाड़ी आगे करने को कहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया, जिसमें दो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद गाड़ी चलाने वाला हेल्पर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *