लूट का खुलासा फतेहपुर की वारदात का पर्दाफाश, आजमगढ़ के पवई पुलिस ने दबोचे 3 अंतरजनपदीय लुटेरे

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़। जनपद के पवई पुलिस ने अंतरजनपदीय लूट गिरोह का ऐसा पर्दाफाश किया है, जिसने फतेहपुर से लेकर आजमगढ़ तक सनसनी फैला दी थी। लूट के जेवरात बेचने की फिराक में घूम रहे तीन शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं, जिनके पास से तमंचा, कारतूस और लाखों के जेवरात बरामद हुए हैं।आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहतथाना पवई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने फतेहपुर जनपद में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुएतीन अंतरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 315 बोर का नाजायज तमंचा एक जिंदा कारतूस 787 ग्राम सफेद धातु के लूटे गए जेवरात ₹5000 नगद बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 32 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *