आजमगढ़ पुलिस लाइन में ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा संपन्न, 35 खिलाड़ियों ने किया सफल प्रदर्शन

आजमगढ़ शहर खबर लखनऊ

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार (आईपीएस) की पहल पर संचालित ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा में आजमगढ़ एवं बलिया के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पुलिस लाइन स्थित ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में वर्तमान में लगभग 80 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आयोजित बेल्ट परीक्षा में 20 खिलाड़ियों ने येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट तथा 15 खिलाड़ियों ने व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट के लिए टेस्ट दिया। वहीं बलिया जनपद के 10 खिलाड़ियों ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया।परीक्षा का संचालन अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक आरिफ खान की देखरेख में किया गया। येलो से ग्रीन बेल्ट के लिए श्रेया, रित्वी, सौम्या गौतम, सौम्या पटेल, सौम्या सोनकर, आकृति, समृद्धि ओझा, आकृति सोनकर और आराध्या सोनकर सहित कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं व्हाइट से येलो बेल्ट परीक्षा में आस्था यादव, स्वाति निषाद, दीपक, परिधि, अस्तुति, रिया, हर्षित और आयत समेत अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया।इस अवसर पर कोच सुनील कुमार शिंदे, चमन और अनामिका सहित अन्य प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *