आजमगढ़: पुरानी जेल की जमीन पर विकास कार्यों की स्वीकृति पर भाजपा नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने जताया आभार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर आजमगढ़ की पुरानी जेल की जमीन पर कन्वेंशन सेंटर समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से ही वह पुरानी जेल की भूमि पर जनहित से जुड़े विकास कार्यों की मांग को लेकर प्रयासरत थे। इस संबंध में उन्होंने कई बार लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। प्रस्तावित योजनाओं में मल्टीस्टोरी पार्किंग, अत्याधुनिक पार्क, ऑडिटोरियम, मिनी मार्केट और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण की मांग शामिल थी।सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे शहरवासियों की लंबे समय से मांग थी कि शहर के बीच स्थित पुरानी जेल की भूमि का उपयोग जनहित और विकास कार्यों के लिए किया जाए। मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में इस संबंध में घोषणा किए जाने के बाद जनपद भर में खुशी का माहौल है।उन्होंने कहा कि यह जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आजमगढ़ के शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *