आजमगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आजमगढ़ कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर सड़क सुरक्षा माह का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अजय सिंह राजपूत द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक संजय पाल द्वारा उपस्थित ऑटो यूनियन, बस ऑपरेटर, छात्र-छात्राओं एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ दी गईं। आपको बता दे की उन्होंने यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अजय सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रथम सात दिवसों में जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सघन प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर सभी स्टेकहोल्डर विभागों के आपसी समन्वय से कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन किया जाएगा।कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीं.डी. मिश्र, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्राविधिक) प्रताप मिश्र, एआरटीओ प्रशासन धर्मराज, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *