बाजार में बिछड़ी 3 वर्षीय मासूम को सरायमीर पुलिस ने मां से मिलाया

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए बाजार में भटक गई तीन वर्षीय बच्ची को सकुशल उसकी मां से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है।बुधवार को थाना सरायमीर क्षेत्र के महाजनी टोला कस्बा में भ्रमण के दौरान आरक्षी संजीव कुमार यादव को एक लगभग तीन वर्षीय बच्ची रोती हुई और लावारिस अवस्था में मिली। पुलिसकर्मी ने तत्काल आसपास के लोगों से बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।इसके बाद बच्ची को सुरक्षा की दृष्टि से थाना सरायमीर लाया गया। पुलिस टीम ने तत्परता से जांच-पड़ताल कर बच्ची के परिजनों का पता लगाया। जांच में बच्ची की मां सना बनो पत्नी अबू मोहम्मद निवासी मदगुदिया, थाना फूलपुर की पहचान हुई।पूछताछ में सना बनो ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ सरायमीर बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान बच्ची उनका हाथ छुड़ाकर भीड़ में कहीं चली गई, जिससे वह उससे बिछड़ गई थीं।थाना सरायमीर पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर सना बनो ने आजमगढ़ पुलिस और सरायमीर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी मानवीय कार्यशैली की सराहना की।इस सराहनीय कार्य में आरक्षी संजीव कुमार यादव एवं महिला आरक्षी रोशनी तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *