दहेज लोभियों पर मुबारकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विवाहिता को प्रताड़ित कर आग लगाने वाले पति व सास गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भपात कराने और विवाहिता को आग लगाकर हत्या के प्रयास के मामले में पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 2 जून 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी 5 मई 2025 को मुबारकपुर के कटरा निवासी फरमान अहमद से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति और सास ने दहेज में तीन लाख रुपये नकद तथा बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उसके गहने और उपहार भी छीन लिए गए।पीड़िता का आरोप है कि सामाजिक समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल गई, जहां गर्भवती होने पर पति और सास ने मिलकर उसका जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद फरवरी 2026 में दहेज की मांग को लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और जान से मारने की नीयत से आग लगा दी गई।तहरीर के आधार पर मुबारकपुर थाने में मुकदमा संख्या 209/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी पति मुहम्मद फरमान (27) और उसकी मां जाहेदा खातून (76) को रोडवेज स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *