
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। यातायात माह नवम्बर 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद आज़मगढ़ में दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक यातायात माह नवंबर 2025 का आयोजन जन-जागरूकता, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना-नियंत्रण के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर किया गया। यातायात माह नवम्बर 2025 अभियान के तहत जनपदीय व ट्रैफिक पुलिस आजमगढ़ द्वारा कुल 54,051 वाहनों का चालान किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात शुभम तोदी के नेतृत्व में पूरे माह विविध कार्यक्रम संचालित किए गए। आज पुलिस लाइन के सभागार में यातायात माह समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया गया।
