आजमगढ़: हत्या के मामले में फरार आरोपी पर कोर्ट का शिकंजा, घर पर चस्पा हुआ उद्घोषणा नोटिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 637/2025 में नामजद अभियुक्त आजम पुत्र अलीम, निवासी दाऊदपुर बागखालीस (थाना जीयनपुर) की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह न तो पकड़ा गया और न ही उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के 04 अप्रैल 2026 के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी के घर पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया और डुगडुगी बजवाकर सार्वजनिक रूप से उसकी घोषणा कराई। इस दौरान विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के मामले में सहअभियुक्त है और लगातार फरार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *