जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के परानपुर गांव में 27 अक्टूबर की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी लाली देवी पत्नी रविंद्र और सीताराम पुत्र दसई आपस में पड़ोसी हैं। सीताराम ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि सुबह करीब 7:00 बजे पड़ोसी रवि पुत्र महेंद्र भानु प्रताप पुत्र रविंद्र, श्रीकांत गुलाब पुत्र गण सुरेंद्र हरिश्चंद्र पुत्र राजेंद्र ने मेरी लगभग 30 वर्ष पुरानी दीवाल को तोड़ दिया जब मैंने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए मुझे और परिवार वालों को लाठी डंडे से मारा पीटा। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से लाली देवी पत्नी रविंद्र ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 अक्टूबर को सुबह करीब 8:00 बजे हरेंद्र पुत्र जयराम, अनूप पुत्र सीताराम दीपचंद पुत्र जयराम, सत्यम पुत्र लाल बहादुर,विशाल पुत्र महेंद्र खेत की मेड़ के विवाद को लेकर गाली गलौज हाथापाई किए और लात घुसे डंडे से मारा पीटा। अतरौलिया थाना पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। इस पूरे मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उस आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *