जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 यूनिट रक्तदान किया गया

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव,आज़मगढ़। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ (पूर्व मंत्री एवं विधायक) के जन्मदिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, आज़मगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस रक्तदान शिविर का आयोजन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी आज़मगढ़ के जिला मंत्री अमित सिंह ‘प्रिंस’ एवं पार्टी के सभी युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में सेवा और मानवता का संदेश फैलाना तथा जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा एवं सदर अस्पताल के एस.ई.सी. डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया।जिला मंत्री अमित सिंह ‘प्रिंस’ ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज सेवा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। रक्तदान से अनेक जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलेगा और युवाओं में मानवता एवं सहयोग की भावना और भी प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे प्रेरित होकर आगे आएं।इस मौके पर मोनू दादा, धीरज तिवारी, विजय सिंह, आकाश कुमार, अनिल कुमार, राहुल कुमार, गोपाल सिंह, आलोक लहरी, विवेक वर्मा, सिरपत यादव, रोहित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *