पुलिस का तांडव वीडियो वायरल: परिजनों का दरवाजा तोड़कर छात्र उठाने का आरोप, पुलिस बोली भ्रामक,गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था आरोपी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव से जुड़ा एक कथित मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि थाना प्रभारी हिरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर एक छात्र को उठाया और करीब 24 घंटे बाद उसे छोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी की बात भी सामने आ रही है।हालांकि वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं कर रही है। वहीं, इस संबंध में सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि वीडियो में थाना प्रभारी को एक घर पर जाते हुए देखा गया है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च 2026 को थाना निजामाबाद में गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था, जिसमें चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एक वांछित आरोपी मोहम्मद अहमद निवासी फरिहा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके घर गई थी, लेकिन परिजनों द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *