आजमगढ़ जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या मामले में गैंगेस्टर एक्ट के दो वांछित गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के थाना अहरौला पुलिस ने जहरीला पदार्थ खिलाकर की गई हत्या के चर्चित मामले में संगठित गिरोह से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आपको बता दे की गैंग लीडर श्रवण पाण्डेय निवासी ग्राम भोगईचा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह का गठन किया था। गिरोह आर्थिक व भौतिक लाभ के उद्देश्य से गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।16 मार्च 2025 की शाम करीब 5:30 बजे ग्राम भोगईचा निवासी सुनील पाण्डेय को बाजार जाते समय आरोपियों ने पकड़ लिया और अपने घर में ले जाकर मारपीट की। इसके बाद उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।17 मार्च 2025 को मृतक की पत्नी अंजनी पाण्डेय की तहरीर पर थाना अहरौला में मु0अ0सं0 110/2025 धारा 103(1)/3(5)/123 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। गुरुवार 26 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर ग्राम भोगईचा स्थित जेठू सिंह स्मृति द्वार मोड़ से सुबह लगभग 9 बजे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *