आजमगढ़ 50 हजार के इनामी नसीम के दो फरार साथी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के थाना रानी की सराय में 25 फरवरी को हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किए गए 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर नसीम उर्फ लम्बू के दो फरार साथियों को पुलिस ने गुरुवार को दबोच लिया। आरोपियों के पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आपको बता दे की थाना रानी की सराय पुलिस नें 25 फरवरी 2026 को अभियुक्त नसीम उर्फ लम्बू ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर जिला कारागार भेज दिया गया था। इस मामले में मु0अ0सं0 44/2026 धारा 109(1)/351(3) बीएनएस के तहत नसीम उर्फ लम्बू, भुटेली उर्फ करिया और वसीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।मुखबिर की सूचना पर कार्रवाईगुरुवार 26 फरवरी को व0उ0नि0 सुशील कुमार सिंह व उ0नि0 अमिताबचंद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित फरार अभियुक्त भुटेली उर्फ करिया और वसीम कोइलारी खुर्द तालाब के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुबह करीब 9:15 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान वसीम पुत्र दिलशेर के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मु0अ0सं0 49/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *