बरदह पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, सवा 7 लाख का सामान बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना बरदह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग सवा सात लाख रुपये का चोरी गया सामान, अवैध तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 की रात ग्राम असवनिया स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटना हुई थी। चोर विद्यालयों के ताले तोड़कर छत पर लगे सोलर प्लेट, डिजिटल बोर्ड, CPU, प्रिंटर, बैटरी, स्टेबलाइजर, LED टीवी, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान उठा ले गए थे। मामले में थाना बरदह पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम को 26 मई की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान टाटा मैजिक वाहन में लादकर जौनपुर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पारा मोड़ के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर वाहन सहित पांच आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य सिंह निवासी कमरिया थाना तरवा, विपिन सिंह निवासी असवनिया थाना बरदह, राहुल राजभर निवासी गोठाव थाना बरदह, संदीप सरोज निवासी इरनी थाना बरदह तथा रवि राव निवासी नमदारपुर थाना कन्धरापुर के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विद्यालयों में चोरी की थी और चोरी का सामान बेचने के लिए जौनपुर ले जा रहे थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 सोलर प्लेट, डिजिटल बोर्ड, LED टीवी, CPU, बैटरी, स्टेबलाइजर, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान बरामद किया। वहीं आरोपी राहुल राजभर के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और 2000 रुपये नकद भी मिले। राहुल ने बताया कि यह रकम थाना तरवा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज से चोरी किए गए पैसों में बची हुई रकम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *