बिलरियागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 27 किलो के करीब गांजा बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 26 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा और एक ऑटो वाहन बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 25 मई 2026 को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ऑटो में गांजा लेकर गुलवा गौरी नहर मार्ग की तरफ आ रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छिछोरी नहर ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध ऑटो दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान अमरजीत पाण्डेय निवासी गोपालगंज, बिहार तथा हरेन्द्र कुशवाहा निवासी कुशीनगर के रूप में बताई। क्षेत्राधिकारी सगड़ी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर दोनों के पास से कुल 26 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या BR28L1774 को भी कब्जे में ले लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा छत्तीसगढ़ से लेकर बिक्री के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी और बरामदगी की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *