आजमगढ़ जिलाअस्पताल विवाद: वीडियो वायरल होते ही हरकत में सरकार, जांच के आदेश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मंडलीय जिला चिकित्सालय में बुजुर्ग महिला और उसके तीमारदार के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया है।स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक को मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने और तीन दिन के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है। मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साफ कहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। अस्पताल आने वाला हर मरीज सरकार के लिए भगवान के समान है और उसे बेहतर व सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिलना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस पूरे मामले को लेकर मंडलीय अस्पताल प्रशासन में भी हलचल मची हुई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *