अवैध असलहों के साथ डांस का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र से अवैध असलहों के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो हरैया गांव का बताया जा रहा है, जहां जन्मदिन पार्टी के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान बार-बालाएं मंच पर ठुमके लगा रही थीं, वहीं कुछ युवक खुलेआम अवैध असलहों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो हरैया गांव के रिशु बदमाश उर्फ रिशु पुत्र चंद्रभान और विशाल पुत्र चंद्रभान के घर का बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने जीयनपुर थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *