


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जमीन खरीद–फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित दीपक यादव से आरोपियों ने विश्वास में लेकर करीब 28 लाख रुपये (15 लाख बैंक ट्रांसफर व 13 लाख नगद) हड़प लिए, लेकिन जमीन का बैनामा नहीं किया। जांच में खुलासा हुआ कि वही जमीन किसी और के नाम रजिस्ट्री कर दी गई थी। मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपियों ने पंचायत के दौरान दिया गया चेक भी फर्जी निकला। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। आपको बता दे की 29 मार्च को आरोपी सचिन यादव भोपतपुर कल्यानपुर चौक के पास दिखाई दिया, जिसकी सूचना यूपी-112 को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और 30 मार्च को विधिक प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आगे की कार्रवाई जारी है।
