आजमगढ़ सड़क हादसे में घायल परीक्षार्थी को डायल-112 ने पहुंचाया परीक्षा केंद्र, आजमगढ़ पुलिस की मानवीय पहल

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे चंदौली निवासी परीक्षार्थी रंजीत कुमार और उनके पिता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की PRV-8462 टीम मौके पर पहुंची, दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। इसके बाद परीक्षा का समय निकलता देख PRV-5393 और PRV-5385 के समन्वय से घायल परीक्षार्थी को सुरक्षित और समय से डीएवी कॉलेज, रैदोपुर स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया, जिससे वह परीक्षा में शामिल हो सका। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस की यह मानवीय और संवेदनशील कार्यशैली लोगों के बीच सराहना का विषय बनी हुई है। मानवीय पुलिसिंग की मिसाल घायल परीक्षार्थी को उपचार के बाद समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाकर आजमगढ़ पुलिस ने जीता दिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *