

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उत्तर प्रदेश योगी सरकार द्वारा दिए गए फरमान के क्रम में स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत में विगत 8 वर्षों में मौखिक रूप से हुए हिब्बा को लेकर जांच के निर्देश दिए गए हैं।*बता दें की उत्तर प्रदेश स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आजमगढ़ जिले के स्टांप एवं में सहायक महानिदेशक निबंधन राजेश कुमार द्वारा विगत 8 वर्षों में मौखिक रूप से हुए हिबानामा पर किए गए नामांतरण की कार्रवाई की सूचना एक सप्ताह में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहां की मौखिक रूप से हिब्बनामा होने से सरकार के राजस्व स्टांप की चोरी हो रही है और यह सरकार के रेवेन्यू का काफी नुकसान हो रहा है जिसकी वजह विभागीय मंत्री द्वारा 2 जनवरी को दिए गए निर्देश के क्रम में यह जारी किया कि विगत 8 वर्षों में जितने भी मौखिक हिब्बनामा हुए हैं उनका रिकॉर्ड कार्यालय को एक सप्ताह के अंदर अवगत कराए जिससे प्रकरण की अग्रिम कार्रवाई तत्काल किया जा सके। जो भी हिब्बनामा मौखिक रूप से हो चुके है उसपर सरकार के मनसा अनुरूप आगे कार्रवाई होगी।
